December 4, 2025

रोहतास में गुप्ताधाम जा रही पिकअप हादसे के शिकार; तीन लोगों की मौत, 20 लोग घायल

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के चेनारी में बीती रात बड़ा हादसा हुआ है। यहां देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर 70 फीट गहरी खाई पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 लोग घायल हो गए हैं। मरनेवालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु पिकअप से कैमूर पहाड़ी पर स्थित गुप्ताधाम में गुप्तेश्वर महादेव का दर्शन करने जा रहे थे, तभीचेनारी थाना के कैमूर पहाड़ी स्थित गायघाट के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कुछ घायलों को चेनारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। इसके साथ ही, कुछ घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना के संबंध में रोहतास के एसपी ने बताया कि पिकअप वैन में 26 लोग सवार थे। 19 लोग जख्मी हुए हैं। तीन लोगों की मौत हुई है। कई लोग लापता हैं। गाड़ी पानी में डूब गई है। एसडीएम और एसडीपीओ को भेजा गया है। इधर दूसरी ओर यह बताया जा रहा है कि तीनों शवों को निकाला जा चुका है। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया है।
रस्सी के सहारे लोगों को किया जा रहा रेस्क्यू
इस हादसे के बाद लोगों को बचाने का काम शुरू हो गया है। रस्सी के सहारे लोगों को खाई से बाहर निकालने की कोशिश जा रही है। वहीं घटना के संबंध में रोहतास के एसपी ने बताया कि पिकअप वैन में 26 लोग सवार थे। 19 लोग जख्मी हुए हैं। तीन लोगों की मौत हुई है। कई लोग लापता हैं। गाड़ी पानी में डूब गई है। एसडीएम और एसडीपीओ को भेजा गया है। इधर दूसरी ओर यह बताया जा रहा है कि तीनों शवों को निकाला जा चुका है। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया है। इस भीषण हादसे में कई घायलों की पहचान हो गई है। घायलों में उमा देवी 27 साल, लक्ष्मीनर देवी 29 साल, जूही 23 साल, सूर्यकांती कुमारी 22 साल, दीपू कुमार 10 साल, अंशु कुमार 15 साल, प्रिति कुमारी 17 साल, मनीकालो देवी 45 साल, सरस्वती देवी 40 साल, नेहा कुमारी 25 साल, अंजनी कुमार 16 साल, मनोज कुमार 32 साल और अन्य शामिल हैं। सभी घायल काराकाट थाना क्षेत्र के रेड़िया, मुहवारी, तेलारी, लखनौल, गेरा, तुर्की सकला बाजार आदि गांवों के हैं।

You may have missed