बिहार में मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए अब 28 फरवरी तक करें आवेदन, विभाग ने बढ़ाई आवेदन की अवधि

पटना। मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बिहार बोर्ड से मैट्रिक पास छात्रों को प्रोत्साहन देने के लिए बिहार सरकार द्वारा प्रोत्साहन योजना चलाई जाती है। जिसे बिहार मैट्रिक प्रोत्साहन योजना भी कहा जाता है। प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाने के लिए साल 2022 में फर्स्ट डिवीजन से पास हुए छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। इस प्रोत्साहन योजना की लाभ के लिए मैट्रिक पास छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है । जिसे लेकर बिहार सरकार द्वारा नोटिस जारी किया गया है। जिसमें इस योजना के तहत लाभ के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि जारी कर दी गई है। जो छात्र इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और अभी तक इस योजना के तहत आवेदन नहीं कर सकें हैं तो जल्द आवेदन करें। जारी नोटिस में इस योजना के तहत बिहार बोर्ड से मैट्रिक पास छात्रों को प्रोत्साहन राशि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा के द्वारा दी जाती है। इस योजना के तहत मैट्रिक में प्रथम फर्स्ट डिवीजन ऑफ सेकंड डिविजन लाने वाले छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए या सभी जाति के छात्र-छात्राओं को दी जाती है। जिन छात्र–छात्राओं को मैट्रिक परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन आया है उन्हें 10000 प्रोत्साहन राशि दी जाती है। वहीं जिन छात्र छात्राओं को सेकंड डिवीजन आता है उनमें से केवल कुछ वर्ग के जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को इस योजना के रूप में 8000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
जानिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग के द्वारा जारी किये गए ekalyan पोर्टल पर छात्र/छात्राएं NIC द्वारा विकसित पोर्टल https://medhasoft.bih.nic.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के समय दर्ज कराई गई सूचनाओं के सत्यापन के बाद छात्र/छात्रा के रजिस्टर्ड मोबाइल नं0 तथा ईमेल आईडी पर यूजर आईडी एवं पासवर्ड उपलब्ध होगा। यूजर आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त होने के बाद छात्र/छात्रा पुनः पोर्टल पर लॉग इन करके फार्म भर सकते हैं। पात्र छात्र/छात्रा ध्यान रखे की बैंक खाता पात्र छात्र/छात्रा के अपने नाम से खुला होना चाहिए. यह खाता राष्ट्रीकृत बैंक मान्यता प्राप्त निजी बैंक अथवा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के बिहार में अवस्थित किसी शाखा में संचालित होना चाहिए। इसके बाद उक्त योजना के लाभ हेतु पात्र छात्र/छात्रा 28 फरवरी 2023 तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

You may have missed