गैस सिलेंडर का पाइप फटने से बड़ा हादसा : सीवान में खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

सीवान। बिहार के सीवान जिलें में रविवार की रात्रि खाना बनाने के दौरान एक मकान में भीषण आग लग गई। वही इस आगलगी की घटना में 2 बकरियां, 25 हजार रुपए नगदी समेत करीब 4 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। वही यह पूरी घटना जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के चेरुआ गांव की है। वही इस घटना में मकान मालिक स्व. बल्ली मांझी के पुत्र अर्जुन कुमार पासवान ने बताया कि रविवार की रात करीब 9 बजे उनके मकान में गैस पर खाना बन रहा था। वही इसी दौरान अचानक से सिलेंडर का पाइप फट गया। वही इस घटना के बाद उनके मकान में तेजी से आग फैल गई। हालांकि गनीमत यही रही कि खाना बनाने वाला सदस्य आग लगते ही वहां से बाहर भाग आया। वही इसके बाद मकान में जोरदार धमाका हुआ। फिर पूरे कमरे में आग लग गई। वह अभी कुछ कर ही पाते इतने में देखते ही देखते आग विकराल हो गई। मकान मालिक ने बताया कि इस आगलगी की घटना में उनके मकान में रखे बाइक, साइकिल, राशन, टीवी, फ्रीज, बेड, अलमीरा में रखे 25 हजार नगदी तथा दो बकरियां जल गई। लोगों के कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। वही इस घटना के संबंध में अंचलाधिकारी शंभू राम ने बताया कि राशि की समय एक मकान में गैस से आग लगने की जानकारी प्राप्त हुई है। सामान जल गया है। सुबह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा मुझे जानकारी प्राप्त हुई है। मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करने के बाद पीड़ित परिवारों को मुआवजा दी जाएगी।

About Post Author