February 11, 2026

मकर संक्रांति पर बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सामाजिक सौहार्द्र बनाये रखने का दिया संदेश

पटना। मकर संक्रांति पर्व हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार माना जाता है। भारत के विभिन्न राज्यों में मकर संक्रांति को विभिन्न नामों से जाना जाता है। इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023, रविवार को मनाई जाएगी। हालांकि 14 जनवरी को भी कहीं कहीं इसे मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति के मौके पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट के माध्यम से लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी है। सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा है कि मकर संक्रांति के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पर्व सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए। आप सभी इसे हर्षोल्लास, पारस्परिक स्नेह एवं सौहार्द्र के साथ मनाएं। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि समस्त राज्यवासियों एवं देशवासियों को दान, प्रेम, हर्ष व समरसता के पर्व मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं। परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि इस पावन पर्व पर आपके जीवन में सुख, शांति, संतुष्टि, समृद्धि और सकारात्मकता का संचार हो।

हिंदू मान्यता के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन स्नान दान का विशेष महत्व होता है। इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023, रविवार को मनाई जाएगी। पुरानी परंपराओं के अनुसार मानना है कि मकर संक्रांति के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में जाकर स्नान करें। मकर संक्रांति को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। मकर संक्रांति से ही ऋतु परिवर्तन भी होने लगता है। मकर संक्रांति से सर्दियां खत्म होने लगती हैं और वसंत ऋतु की शुरुआत होती है।

You may have missed