लोजपा नेता शंभू सिंह पर हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

बाढ़। लोक जनशक्ति पार्टी के नेता शंभू सिंह पर फायरिंग करने वाला फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त गौतम सिंह मामले में फरार चल रहा था। सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह को सूचना मिली थी कि वह इलाके में देखा गया है। इसके बाद मोकामा इंस्पेक्टर राज नंदन को तत्काल छापामारी करने का निर्देश दिया गया। मोकामा इंस्पेक्टर ने छापामारी कर शंभू सिंह पर फायरिंग करने के मामले के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ थाना में मोकामा थाना कांड संख्या 260/18 के तहत प्राथमिकी दर्ज थी और वह इसी मामले में फरार चल रहा था। 11.11. 2018 को मोकामा थाना क्षेत्र अंतर्गत परशुराम स्थान के पास घर जाते वक्त शंभू सिंह को गोली मार दी गई थी। गौतम सिंह और चंदन सिंह द्वारा उन्हें चार गोलियां मारी गई थी। इस मामले में वह लगातार फरार चल रहा था। कुछ दिनों पहले कांड के अनुसंधानकर्ता बबलू यादव पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया था, जिसमें अनुसंधानकर्ता से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी।
