February 20, 2026

खगड़िया में बेखौफ अपराधियों ने घर में घूसकर ली जान : व्यवसायी दंपती को चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिलें में एक व्यवसायी दंपती की उनके ही घर के अंदर चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। वही इस घटना की जानकारी गुरुवार की दोपहर उनके स्टाफ और पड़ोसियों के माध्यम से पुलिस को मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वही मृतक की पहचान खगड़िया शहर के मालगोदाम रोड निवासी मनोज साह और उनकी पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। वहीं इस डबल मर्डर से शहर में सनसनी फैल गई है। वही इस घटना के बाद मृतक के घर के बाहर काफी संख्या में लोगों की भीड़ लगी हुई है। हालांकि हत्या क्यों और किसने की इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। वही इस घटना की जानकारी पर पहुंचे सदर SDPO सुमित कुमार, नगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह घटनास्थल की जांच की। वहीं भागलपुर से एफएसएल जांच टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल घटना को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वही SDPO सुमित कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। घर में लगे CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। वही इधर घटना के बाद मृतक की वृद्ध मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You may have missed