होने वाली भाभी के साथ देवर ने रेप कर किया मर्डर : लाश को पटना में दफनाया, साक्ष्य मिटाने के लिए शव पर छिड़का नमक 

पटना। अरवल में होने वाली भाभी से जहानाबाद में रेप के बाद मर्डर का मामला सामने आया है। बता दे की आरोपी ने लड़की को फोनकर पहले मिलने बुलाया। वही जहानाबाद ले जाकर होटल में रेप किया। वही इसके बाद हत्या कर शव को 50 किलोमीटर दूर पटना के जानीपुर में दफना दिया। फिर लाश को गलाने के लिए 10 किलो नमक भी छिड़का। वही लड़की की पार्थिव शरीर पटना से गुरुवार को बरामद किया गया। शव झाड़ीनुमा जमीन के नीचे दफन था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद किया। वही लड़की की शादी की बात आरोपी के बड़े भाई के साथ चल रही थी। बता दे की मृतिका और आरोपी दोनों अरवल के ही हैं। वही गिरफ्तार युवक दिलावरपुर गांव निवासी आरोपी विजेंद्र कुमार के बड़े भाई से लड़की की फरवरी में शादी तय हुई थी। इस बीच विजेंद्र की अपनी होने वाली भाभी से फोन पर बातचीत चल रही थी। वही अचानक किसी वजह से लड़के वालों ने शादी से आनाकानी शुरू कर दी। मृतिका के पिता ने बताया कि इस दौरान लड़की की विजेंद्र से अच्छी बातचीत होने लगी थी। वही मृतिका के पिता ने बताया की 16 नवंबर को विजेंद्र ने लड़की को फोन कर अरवल बाजार में मिलने बुलाया। इसके बाद से लड़की लापता थी। परिजनों ने अरवल थाना में 25 नवंबर को मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपी विजेंद्र को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ में जुट गई। विजेंद्र ने पहले से पुलिस को काफी चकमा दिया पर फिर उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। वही जानीपुर थाना के सहायक दारोगा अरुण कुमार पांडे के अनुसार, आरोपी ने पुलिस को बताया कि अरवल बाजार से वो लड़की को लेकर जहानाबाद के एक होटल में गया और उसका रेप किया। इस बीच लड़की के विरोध की वजह से उसने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को गाजा चक गांव के एक झाड़ीनुमा जमीन के नीचे दफन कर दिया। दूसरे दिन विजेंद्र 10 किलो नमक लाकर साक्ष्य मिटाने के लिए लड़की के शव पर पूरी तरह छिड़क दिया। पुलिस ने आरोपी विजेंद्र की निशानदेही पर गुरुवार को लड़की की सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

About Post Author