February 18, 2026

पछुआ पवन के प्रभाव से अगले दो दिनों में पटना समेत पूरे बिहार में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, सुबह में दिखेगी धुंध

पटना। देश में हिमालय के पहाड़ों को छूकर आती पछुआ हवा बिहार में ठंड बढ़ाती जा रही है। सोमवार को पटना समेत बिहार के 12 जिलों में न्यूनतम पारे में गिरावट आई है वहीं 10 जिलों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार को प्रदेश के गया जिला सबसे ठंडा शहर रहा। सोमवार को गया का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पटनाा का न्यूनतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी की मानें तो मंगलवार को राजधानी समेत इसके आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहेगी। वहीं धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। वही मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया हैं की राजधानी समेत प्रदेश के सारण, वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर, सुपौल, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, बांका, सबौर, भागलपुर, पूर्णिया व फारबिसगंज के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। वहीं प्रदेश के पूर्वी चंपारण, सिवान, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, गया, नवादा, बेगूसराय, सहरसा, अररिया व कटिहार जिले के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।

You may have missed