मुकेश सहनी का संजय जयसवाल पर पलटवार, कहा- संजय जायसवाल की भाषा किसी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जैसी नहीं लगती

मुजफ्फरपुर। बिहार के कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं। वैसे-वैसे सियासी पार्टियों के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज होती जा रही है। वही इसी क्रम में अब VIP के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मुजफ्फरपुर में BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पर निशाना साधा है। वही उन्होंने कहा कि जिस तरह संजय जायसवाल बात करते हैं। वो किसी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की भाषा नहीं हो सकती। वही मुजफ्फरपुर में VIP के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि BJP भारत की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है। लेकिन इसके बावजूद पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जैसी भाषा का प्रयोग करते हैं। वो शोभा नहीं देती। बता दे की यह पूरा मामला सरकारी आवास से जुड़ा है। जिसे लेकर अब मुकेश सहनी और संजय जायसवाल आमने-सामने आ गए हैं। वही आगे VIP प्रमुख ने कहा कि मुझे लगता है संजय जायसवाल की हालत ठीक नहीं है और उन्हें इलाज की जरूरत है।

वही उन्होंने कहा कि BJP एक अति पिछड़ा के बेटे को प्रताड़ित कर रही है। सहनी ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP ने चिराग के साथ भी धोखा किया और उन्हें घर से बाहर करवा दिया। वहीं आवास को लेकर उन्होंने कहा कि वो 30 गुना ज्यादा किराया देकर उस घर में रह रहे हैं। दरअसल बिहार सरकार ने BJP कोटे के 4 पूर्व मंत्रियों को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया था। इसके साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को मौजूदा मंत्री कोटे के आवास को खाली नहीं किये जाने के एवज में 2 लाख 36 हजार रुपये से अधिक के जुर्माने का नोटिस भी भेजा गया था। इसी मुद्दे पर संजय जायसवाल ने बिहार सरकार को घेरते और मुकेश सहनी के तरफ इशारे करते हुए कहा था कि राज्य सरकार अपने गुर्गे से बांग्ला क्यों नहीं खाली करवाती। इसी बात पर मुकेश सहनी ने आज संजय जयसवाल पर पलटवार किया है।

About Post Author

You may have missed