September 27, 2026

पटना के सचिवालय में कार्यरत कर्मी के घर में लगी आग; सिलेंडर में विस्फोट होने से हुआ हादसा, दमकल की 4 गाड़ियां पहुंची

पटना। राजधानी के खाजपुरा मयूर बिहार कॉलोनी नारायण अपार्टमेंट के 201 नंबर फ्लैट में आग लग गई है। वही बता दे की अमित कुमार के फ्लैट में आग लगी है। वही बताया जा रहा है की अमित सचिवालय में कार्यरत है। वही उन्होंने बताया की मैगी बनाने के दौरान हादसा हुआ है। सिलेंडर में विस्फोट होने के बाद आग लगी है। वही इस हादसे के बाद दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। वही इस घटना में एक बच्चा और एक महिला घायल है। जिनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वही आस-पास के लोगों के मुताबिक आवाज से लोग डर गए। फ्लैट के शीशे भी टूट गए।

You may have missed