लोकसभा के चुनावी अभियान के लिए बीजेपी के 50 वाहन पटना से रवाना, सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

पटना। 2047 तक हमारा देश कैसा हो इसको लेकर भाजपा विकसित भारत नाम से अभियान चला रहा है। इसके माध्यम से लोगों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। बिहार भाजपा ने भी इसकी शुरुआत 28 फरवरी को पटना में की थी। बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसका उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा था कि पूरे बिहार में अभियान चलाकर लोगों से सुझाव मांगा जाएगा। मंगलवार को बिहार भाजपा की ओर से अभियान के तहत 40 लोकसभा क्षेत्र के लिए 50 वाहन को रवाना किया गया है। पटना में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भाजपा का झंडा दिखाकर वाहन को रवाना किया। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता विधान पार्षद देवेश कुमार ने कहा कि 2047 तक हमारा देश कैसा हो इसको लेकर सुझाव मांगा जाएगा। देवेश कुमार ने बताया कि वाहन में एक पेटी रखा गया है, जिसमें आम लोग अपना सुझाव रखेंगे। इसके लिए एक नंबर 9090902024 जारी किया गया है। इसके तहत भी अपना सुझाव जारी कर सकते हैं। इसके अलावा नमो एप के माध्यम से भी लोग अपना सुझाव दे सकते हैं। पारंपरागत तरीके और तकनीकी का लाभ उठाते हुए अपना सुझाव दे सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 में जितनी घोषणाएं की थी उसमें 90.99 प्रतिशत वादे थे वो पूरे हुए थे। 2019 में जो वादे किए गए उसमें 95 प्रतिशत पूरे हो चुके हैं।

About Post Author

You may have missed