PATNA : महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के 3 खम्भों पर टिकी है ; रविशंकर प्रसाद

पटना। बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है। वही उसके बाद से ही BJP नेता लगातार राजद और जदयू नेताओं पर हमला कर रहे हैं। वही इसी कड़ी में पटनासाहिब के BJP सांसद रविशंकर प्रसाद पटनासिटी पहुँचे। जहां उन्होंने बिहार में चल रहे बर्तमान महागठबंधन की सरकार पर तीखा हमला किया है। बता दे की पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में जो सरकार चल रही है वह 3 खम्भों पर टिकी हुई है। वही उन्होंने लालू और तेजस्वी पर प्रहार करते हुए कहा की भ्रष्टाचार का पहला खम्भा वह है जो सजा पा चुके है। वही दूसरे वे है जो भ्रष्टाचार में आरोपित है। वही तीसरा जो भ्रष्टाचारियों को बचा रहे है। वही उन्होंने कहा की नीतीश बाबू की गिनती तीसरे में होने लगी है। जबकि नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।

वही उन्होंने कहा की देश में प्रधानमंत्री का कोई वैकेंसी नही है। नरेंद्र मोदी ही 2024 के बाद भी प्रधानमंत्री रहेंगे। बता दे की बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। वही इस वक्त बिहार विधानसभा में RJD के 79, BJP के 77, JDU के 45, कांग्रेस के 19, कम्युनिस्ट पार्टी के 12, AIMIM के 1, हम के 4, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के 2, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के 2 और एक निर्दलीय विधायक हैं। वहीं इस वक्त एक सीट रिक्त है। वही इस समय प्रदेश में और महागठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल है। वही भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ सरकार बना लिया है। वही इसके बाद वे लगातार BJP नेताओं के निशाने पर हैं।

About Post Author

You may have missed