बेगूसराय : गंगा नदी में स्नान करने गए 3 बच्चें डूबे; एक की मौत से हडकंप, शव की तलाश जारी

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में गंगा नदी में डूबकर एक बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यहाँ तीन लोग मुंडन समारोह के बाद गंगा नदी में स्नान करने गए थे। तभी 2 लड़कियां समेत तीन बच्चे पैर फिसलने के कारण नदी में डूबने लगे जिसके आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों लड़कियों को बचा लिया, लेकिन एक बच्चे को नहीं बचा पाए। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं। वही मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी विक्रांत ठाकुर के पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा हैं की आज के दिन परिवार के सारे लोग मुंडन संस्कार के लिए मटिहानी गंगा घाट आए हुए थे। उसी दौरान दो लड़की और एक बच्चा गंगा स्नान करने के लिए गए गंगा नदी में डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने बच्चे के गंगा नदी में डूबने की जानकारी नजदीकी पुलिस थाने को दी। जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। बच्चे के शव को ढ़ूंढने की कोशिश जारी है।

About Post Author

You may have missed