15 वर्षों का भ्रष्टाचार उजागर ना हो इसलिए है भाजपा-जदयू गठबंधन बरकरार,कांग्रेस प्रवक्ता ने किया हमला

पटना।पिछले 15 वर्षों के दौरान राजग सरकार के कार्यकाल में हुए घपले घोटालों को उजागर होने से बचाने के लिए बिहार में जदयू तथा भाजपा का गठबंधन अभी तक बचा हुआ है।भारतीय राजनीति में यह अपने आप में एक अजूबा गठबंधन है। एक तरफ जदयू तो देश के लगभग सभी राज्यों में भाजपा के खिलाफ चुनाव में उतरने का प्रयास करती है या प्रत्याशी उतारती है।दिल्ली यूपी झारखंड से लेकर गुजरात तक भाजपा तथा जदयू के बीच असमानता कायम रहती है।मगर बिहार में दोनों पार्टी की गठबंधन बरकरार रहती है। बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह गठबंधन इसीलिए टिकी है कि नीतीश कुमार एवं सुशील मोदी के कार्यकाल के दौरान राज्य में जितने भी घोटाले हुए उस पर पर्दा बना रहे।उन्होंने बताया कि डेढ़ वर्ष के लिए भाजपा सरकार से बाहर क्या हुई सृजन घोटाले का मामला उजागर हो गया।फिर क्या बिहार के राजनीति के तिकड़म बाज उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने नाटकीय तरीकों से पुनः सत्ता पर अवैध घुसपैठ करने में कामयाब हो गए।अब तो जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर भी उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को परिस्थितियों का उपमुख्यमंत्री करार दे रहे हैं।कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय मसलों में भाजपा तथा जदयू का तकरार कायम रहता है। बिहार के बाहर किसी भी राज्य में इन दोनों के बीच गठबंधन नहीं होता है। मगर बिहार में सिर्फ 15 वर्षों के किए गए भ्रष्टाचार को ढकने के लिए भाजपा तथा जदयू के नेता एकजुटता बनाए रखते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री बताएं की सृजन घोटाले की जांच इतनी धीमी क्यों है? क्या उन्हें बिहार के खजाने से गायब हजारों करोड़ की धनराशि का कोई चिंता नहीं है। इस गरीब राज्य बिहार की जनता के खून पसीने की कमाई जो राज्य खजाने में जमा रहती है।उसका सृजन घोटाला हो जाता है, मगर मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री दोनों में से किसी को उस बड़ी धनराशि के रिकवरी की चिंता नहीं सताती है।सवालिया लहजे में कांग्रेसी प्रवक्ता राजेश राठौर ने सरकार से अब प्रश्न पूछा है।

About Post Author

You may have missed