समस्तीपुर : पानी से भरे बाल्टी में डूबने से 1.5 साल के बच्चे की गई जान, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के सोभन पंचायत में मंगलवार को पानी भरे बाल्टी में डूब जाने से एक मासूम की जान चली गई। वही मृत किशोर इसी पंचायत के वार्ड 4 निवासी पप्पू शर्मा का डेढ़ वर्षीय पुत्र था। वही मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की घटना के वक्त बच्चे के माता-पिता घर पर नहीं थे। बता दे की उस समय बच्चे के पिता काम करने गए थे। वही मां पड़ोस में गई थी। वही उसी दौरान चारपाई पर खेल रहा बच्चा नीच उतर गया और घर में रखे पानी भरे बाल्टी में सिर के बल गिर गया। वही घर आने के बाद उसे नहीं देखने के बाद मां ने खोज शुरू की। वही काफी खोजने के बाद वह पानी भरे बाल्टी में मिला। वही उसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए चिकित्सकों के यहां ले गये। जहां देखने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

About Post Author

You may have missed