CM नीतीश ने रविशंकर प्रसाद की माता के श्राद्धकर्म में लिया भाग, भाजपा से चल रहे थे नाराज

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को पटना के बोरिंग रोड, नागेश्वर कॉलोनी स्थित केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के आवास जाकर उनकी माता स्व. विमला प्रसाद के श्राद्धकर्म एवं श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने विमला प्रसाद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
इस अवसर पर राज्यपाल फागू चैहान, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला एवं पूर्व मंत्री संजय झा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


बता दें बीते दिनों केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद माता विमला प्रसाद का लंबी बिमारी के बाद निधन हो गया था। लेकिन उस वक्त नीतीश कुमार उनके निधन की खबर सुनकर भी दाह संस्कार में शामिल नहीं हुए थे। समझा जा रहा था कि अरूणाचल में हुए सियासी कांड को लेकर नीतीश कुमार भाजपा से नाराज चल रहे हैं। दरअसल, अरूणाचल प्रदेश में भाजपा ने जदयू के 7 विधायकों में से 6 विधायकों को अपने पार्टी में शामिल कर लिया था। गुरूवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के आवास पर जाकर उनकी माता स्व. विमला प्रसाद के श्राद्धकर्म एवं श्रद्धांजलि सभा में भाग लेकर संदेश दे दिया कि भाजपा से अब उनकी कोई नाराजगी नहीं है।

About Post Author

You may have missed