साथी की शहादत का भारतीय सेना ने लिया बदला: पाक की कई चौकियां की तबाह, चार पाक सैनिक भी ढेर

CENTRAL DESK : पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा खबर है कि सीमापार से पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी पर भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के पास बीती रात पुंछ-रजौरी में सीजफायर का उल्लंघन किया था। भारतीय सेना ने करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान की कई चौकियों को तबाह कर दिया है। सैन्य सूत्र की माने तो भारतीय कार्रवाई में पाकिस्तान के 3 से 4 सैनिक मारे गए हैं। वहीं चीन ने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने की अपील की है। मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की चौकियों को तबाह करने के साथ ही कई पाकिस्तान रेंजर्स को भी मार गिराया है। एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन करना एक बार फिर पाकिस्तानी सेना को महंगा पड़ा है। दरअसल, गुरुवार रात को पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था और मोर्टार दागे थे।
पाकिस्तानी सेना ने पीओके में बड़ी साजिश रची है। उसने गत बुधवार को उड़ी सेक्टर में भी नियंत्रण रेखा से सटी भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की थी। इस गोलाबारी में 18 मराठा लाई का जेसीओ बृजेश कराटे शहीद हो गये थे। जबकि भारतीय नागरिक नसीमा बेगम की मौत हो गई थी। वहीं भारतीय जवानों ने भी अपने साथी की शहादत का बदला देते हुए पाकिस्तानी चौकियों पर जमकर गोले बरसाए। जवाबी कार्रवाई में भारतीय जवानों ने पीओके के देवा इलाके में पाकिस्तानी की एक अग्रिम निगरानी चौकी की तबाह कर दिया। इसमें मौजूद दो पाक सैनिक मारे गए जबकि दो से तीन घायल भी बताए जा रहे हैं। सेना के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना बंदूकों और मोर्टार से भारतीय नागरिकों को लगातार निशाना बना रही है। पाकिस्तानी फौज ने पीओके गांवों में चुपके से अपने जवानों की तैनाती बढ़ाई है। उसने पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टर में भी गोलीबारी की। यहां यह बताना असंगत नहीं होगा कि भारतीय सेना के जवानों ने गत सप्ताह और बीते रविवार को उत्तरी कश्मीर के टंगडार सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी का मुहंतोड़ जवाब देते हुए नीलम घाटी में उसके एक ब्रिगेड मुख्यालय और एसएसजी यूनिट मुख्यालय में भारी तबाही मचायी थी।

About Post Author

You may have missed