राजद का बड़ा एक्शन : 4 MLA समेत 12 नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, देखें सूची

पटना। बिहार चुनाव से पहले राजद में भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले नेताओं पर गाज गिरने का दौर लगातार जारी है। राजद ने शुक्रवार को 12 पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों पर एक्शन लेते हुए पद एवं पार्टी निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासित किए गए नेताओं में पूर्वी चम्पारण, सहरसा, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर के 4 विधायक भी शामिल हैं।
राजद सुप्रीमो लालू यादव के निदेशानुसार एवं जिलाध्यक्ष के पत्र के अनुशंसा के आलोक में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के विरोध में चुनाव लड़ने तथा दल विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण पद एवं पार्टी से छह वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
निष्कासित नेताओं एवं पदाधिकारियों की सूची
1. राजेश कुमार, विधायक, पूर्वी चम्पारण
2. मो. जफर आलम, विधायक, सहरसा
3. मो. नेमतुल्लाह, विधायक, गोपालगंज
4. सुरेन्द्र कुमार राय, विधायक, मुजफ्फरपुर
5. लक्ष्मीनारायण प्रसाद यादव, पूर्व विधायक, पूर्वी चम्पारण
6. अम्बिका सिंह यादव, पूर्व विधायक, कैमूर
7. कृष्णा कुमारी यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, खगड़िया
8. प्रकाश चन्द्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष (आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ), औंरगाबाद
9. धर्मेन्द्र चन्द्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, औरंगाबाद
10. गोपाल कृष्ण उर्फ चंदन यादव, प्रदेश महासचिव, युवा राजद, खगड़िया
11. महेन्द्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष, नालंदा
12. प्रेमा चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष, नवादा

About Post Author

You may have missed