September 12, 2026

फतुहा : महिला अपने तीन बेटियों के साथ लापता, सास ने तीन दिन बाद दर्ज करायी शिकायत

फतुहा। स्थानीय कोआपरेटिव कॉलोनी के एक मकान में किराए पर रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला का उसके तीन बेटियों के साथ लापता हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि महिला पिछले तीन दिन से लापता है लेकिन इस संदर्भ मे महिला की सास ने थाने में शुक्रवार को शिकायत दर्ज करायी है।
दर्ज शिकायत के अनुसार, महिला के पति का देहांत दो वर्ष पूर्व हो चुका था। उसके बाद महिला कोआपरेटिव कॉलोनी में एक अपने रिश्तेदार के घर में किराए पर रहने लगी। महिला बीमा में मिले पैसे के साथ-साथ घर की सारे सामान लेकर लापता हो गई है। सास ने इस संदर्भ में एक युवक के साथ-साथ अपने कई रिश्तेदारों को भी आरोपित करते हुए शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

You may have missed