September 15, 2026

महाशिवरात्रि को लेकर नदी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

फतुहा। शुक्रवार को शाम नदी थाना परिसर में महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान महाशिवरात्रि पर निकलने वाले जूलस पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उत्पन्न होने वाले समस्याओं से थानाध्यक्ष को अवगत कराया गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि इस पर्व पर अशांति फैलाने वालों पर पुलिस की कडी नजर रहेगी। किसी भी तरह के गड़बड़ी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। ज्यादा भीड़-भाड़ वाले मंदिरों के पास पुलिस की गश्ती लगायी जाएगी। इस मौके पर गुड्डू जायसवाल, कमलेश पासवान, रंजीत शर्मा, सुनील साहनी, अरविंद कुमार, संतोष कुमार, शशिकांत कुमार व सौरभ कुमार समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

You may have missed