पालीगंज : ‘यहां मेडिकल सर्टिफिकेट या फिटनेस नहीं बनाई जाती’ देख भड़के छात्र, प्रदर्शन करते हुए किया उपाधीक्षक की बर्खास्तगी की मांग
पालीगंज। शुक्रवार को पटना के पालीगंज अनुमंडल अस्पताल परिसर में फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने गए छात्र उपाधीक्षक के द्वारा चिपकाए गए नोटिस को देख भड़क उठे और उपाधीक्षक की बर्खास्तगी की मांग को लेकर जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया।
मिली जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार को कुछ छात्र विभिन्न सरकारी कॉलेजों में नामांकन के दौरान मांगी जा रही फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल गये थे। जहां उपाधीक्षक मीना कुमारी ने सभी के साथ अभद्रतापूर्वक नहीं बनाने की बात कह गार्ड के द्वारा बलपूर्वक कक्ष से बाहर करवा दी थी। जिससे नाराज छात्रों ने उपाधीक्षक के खिलाफ पालीगंज एसडीओ कार्यालय में आवेदन सौंप अपना फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने व अभद्र व्यवहार करने को लेकर उपाधीक्षक पर उचित कार्रवाई करने की मांग किया था। वहीं मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों के पहल पर दो-चार छात्रों का फिटनेस बनाई गई थी।

जिसकी सूचना पाकर अन्य छात्र शुक्रवार को अपना फिटनेस बनवाने अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। जब वे यहां पहुंचे तो देखा की उपाधीक्षक की ओर से एक सूचना चिपकाई गयी है, जिसमें लिखा है कि यहां मेडिकल सर्टिफिकेट या फिटनेस नहीं बनाई जाती है। छात्र उपाधीक्षक से बात करना चाहा पर गार्ड ने छात्रों को रोक दिया। जिससे उग्र छात्र उपाधीक्षक मीना कुमारी के खिलाफ हंगामा करने लगे। छात्रों का कहना था कि यह अनुमंडल अस्पताल पर लाखों लोगों की स्वास्थ्य की जिम्मेवारी है। लेकिन यहां की उपाधीक्षक की तानाशाह रवैये के कारण व्यवस्था लचर है। इस दौरान छात्रों ने उपाधीक्षक मीना कुमारी की बर्खास्तगी की मांग की।

इस मामले में पालीगंज एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि पटना सीएस से बात की गई है। वहीं मामले की जांच कर रिपोर्ट के लिए अपर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार को लिखा हूं। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाई किया जाएगा। वहीं स्थानीय विधायक संदीप सौरभ ने बताया कि इसकी जानकारी हमें नहीं थी। मामले की जांच के बाद उचित जानकारी मिलने पर विधानसभा में भी सवाल उठाई जाएगी।

