मंत्री ने किया जगन्नाथ मिश्रा पर संपादित पुस्तक ‘दस्तक देते रहेंगे’ विमोचन

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्रा के 83वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को डॉ. शिप्रा मिश्रा द्वारा संपादित पुस्तक ‘दस्तक देते रहेंगे’ (वर्ष 1968 से 2000 तक डॉ. मिश्र के सदन में दिये गए भाषणों का संकलन) का विमोचन पटना में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ. विनोद नारायण झा ने किया। पुस्तक की संपादक डॉ. शिप्रा मिश्रा उनकी ज्येष्ठ पुत्रवधु एवं प्रबंधन सलाहकार हैं।
इस दौरान मंत्री ने स्व. डॉ. मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. मिश्रा इतिहास पुरूष हैं। अभी कुछ दिन पहले हमलोगों के बीच थे। उन्होंने कहा कि जब हम उन पंक्तियों को, उनके जीवन के पन्नों को हम उलटाते हैं, तो बहुत कुछ दिखता है। उसमें बिहार की संभावनाएं दिखती हैं। भविष्य दिखती है। बिहार के लिए क्या किया जा सकता है, वो भी दिखता है, जिसके लिए उन्होंने अथक प्रयास भी किया। वे 3 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ ही नेता प्रतिपक्ष और केंद्रीय मंत्री रहे। उन्होंने कहा कि आज उनकी जयंती पर यह अच्छा मौका है, जब उनके बड़े पुत्र संजीव मिश्रा और उनकी पत्नी शिप्रा झा ने यह पुस्तक संपादित किया है। यह पुस्तक डॉ. मिश्रा के बारे में है, जो अपने आप में महत्वपूर्ण है।


संस्थान के अध्यक्ष और स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्रा के जेष्ठ पुत्र डॉ संजीव मिश्र ने कहा कि बाबू जी को पुस्तकों से बहुत प्रेम था। उनकी अब तक 23 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। निधन से ठीक पहले वे इस पुस्तक पर मंथन कर रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश यह काम अधूरा रह गया था। मैंने बाबूजी से गुरूमंत्र की दीक्षा ली थी एवं वे मेरे मार्गदर्शक भी रहे। इसी प्रेरणा से उन्होंने उनके इस अधूरे कार्य को पूरा किया। कार्यक्रम में प्रो. कलानाथ मिश्र, बच्चा ठाकुर, उपेंद्र नारायण विद्यार्थी, श्याम बिहारी मिश्र, शेखर जी, जीवानंद झा, कामेश्वर सिंह, गजेंद्र सिंह और श्री विजय नारायण झा आदि लोग उपस्थित रहे।

About Post Author

You may have missed