भाजपा का पलटवार : सोनिया गांधी बताएं, कौन-सा बिहार चाहती हैं

पटना। बिहार विधानसभा का पहला चरण में 71 सीटों पर हो रहे चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया। पहले चरण के मतदान के बाद महागठबंधन ने 50 से अधिक सीटें जितने का दावा किया है तो गुरूवार को भाजपा ने दावा किया है कि एक बार फिर भारी बहुमत से बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने दावा किया है कि एनडीए प्रत्याशियों को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। पहले चरण के चुनाव में ही तय हो गया है कि बिहार के लोग एक बार फिर भारी बहुमत से एनडीए सरकार वापस ला रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार के प्रति कांग्रेस पूर्वाग्रह से ग्रसित है। बिहार का विकास, बिहार की शांति व्यवस्था और बिहार के लोगों की खुशहाली को देखकर सोनिया गांधी परेशान हैं। जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी, तब इनकी पार्टी बिहार के विकास के रास्ते में रोड़े अटकाती रही। अब जब बिहार डबल इंजन सरकार के साथ तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है तो न केवल सोनिया गांधी बल्कि कांग्रेस के तमाम लोगों में बेचैनी छा गयी है। कांग्रेस को बताना चाहिए कि आखिर बिहार और बिहारवासियों से उन्हें क्यों चिढ़ है। क्यों वे लोग बिहार को तरक्की करते हुए नहीं देखना चाहते। जायसवाल ने आगे कहा कि सोनिया गांधी को बताना चाहिए कि आखिर वह कौन-सा बिहार चाहती हैं। 15 साल पहले का वही बिहार, जब चारों तरफ लूटमार, डकैती, अपहरण और नरसंहार का बोलबाला था। उन्हें यह अच्छा ही नहीं लग रहा है कि शराबबंदी के बाद बिहार में घरेलू हिंसा में कमी आयी है। शराब के पैसे अब बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खर्च हो रहे हैं।

About Post Author

You may have missed