September 24, 2026

भक्त चरण दास बने बिहार कांग्रेस के प्रभारी, नेताओं ने दी बधाई

पटना। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व उड़ीसा से सांसद रहे भक्त चरण दास को सोनिया गांधी द्वारा बिहार कांग्रेस का प्रभारी बनाये जाने का बिहार के कांग्रेसजनों ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने श्री दास को बिहार कांग्रेस का प्रभारी बनाये जाने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वे सुलझे हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। उन्होंने बिहार का कई बार दौरा किया है तथा बिहार उनका जाना-पहचाना राज्य है।
वहीं कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने भी श्री दास को बधाई दी है। इसके अलावे प्रदेश कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, कौकब कादरी, डॉ. समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, एमएलसी प्रेमचन्द्र मिश्र, एचके वर्मा, प्रवक्ता डॉ. हरखू झा, राजेश राठौड़, पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, नागेन्द्र कुमार विकल, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमिता भूषण, कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह, अरविन्द लाल रजक, आनन्द माधव, वशी अख्तर, कुमारी अनीता, शशि कान्त तिवारी, मृणाल अनामय, प्रेमचन्द्र मुंशी एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी भक्त चरण दास को बिहार प्रभारी बनाये जाने का स्वागत किया है।

You may have missed