BIHAR : जीतन राम मांझी बने रहेंगे HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 14 जनवरी के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार

पटना। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मांझी के आवास पर बुधवार को हुई। बैठक में पार्टी के विस्तार की योजनाओं पर चर्चा की गई, साथ ही उन चर्चाओं पर विराम लग गया है कि मांझी हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को अपने बेटे के लिए छोड़ सकते हैं। हम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह सहमति बनी की मांझी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगे बने रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने की।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मांझी ने कहा कि हम चाहेंगे कि पश्चिम बंगाल में एनडीए एक साथ लड़े। खासकर जदयू और हम साथ तो लड़े ही। इसके लिए वे जदयू से जल्द बात करेंगे। यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल, दिल्ली और झारखंड में पार्टी के संगठन को मजबूत किया जाएगा। घोषणा की कि पार्टी की राष्ट्रीय और राज्य कमेटी नई बनेगी, जिसके लिए चुनाव होंगे। निजी क्षेत्रों और न्यायिक सेवा में उन्होंने आरक्षण की मांग की है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून में कोई खिलाफत की बात नहीं है, पर किसानों के आंदोलन को कैसे भी केंद्र सरकार को शीघ्र समाप्त करानी चाहिए। प्रेस कांफ्रेंस में एक सवाल के जवाब में कहा कि 14 जनवरी के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। भाजपा-वीआईपी और जदयू-हम का 50:50 का अनुपात तय है।
सीएम से एक विधान पार्षद व मंत्री की मांग करेंगे
मांझी ने बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि 12 विधान पार्षदों का मनोनयन होना है, जिनमें एक हम पार्टी का होना चाहिए। साथ ही एक और मंत्री पद को लेकर भी हमारी पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दबाव बनाएगी। घोषणा की कि बंगाल के पार्टी अध्यक्ष कृष्णा सिंह होंगे। बैठक में मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, विधायक अनिल कुमार, ज्योति देवी, प्रफुल्ल मांझी के अलावा दानिश रिजवान, राकेश पांडेय, बीएन वैश्यंत्री, रजनीश कुमार, अमरेंद्र त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से उपस्थिति थे।

About Post Author

You may have missed