बिहार विधानसभा चुनाव में झामुमो 12 सीटों पर उतारेगा उम्मीदवार, विपक्षी मोर्चा में होगा शामिल

रांची। बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झामुमो भी जोर-आजमाइश करने उतरेगी। यहां लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के साथ झामुमो महागठबंधन के विपक्षी मोर्चा में शामिल होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि पार्टी फिलहाल बिहार में 12 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की रणनीति पर काम कर रही है। सुप्रियो ने जानकारी दी कि बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा 12 विधानसभा सीटों तारापुर, कटोरिया, मनिहारी, झाझा, बांका, ठाकुरगंज, रूपौली, रामपुर, बनमनखी, जमालपुर, पीरपैंती और चकाई पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी में जुटा है। झामुमो राजद के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा होगा।

About Post Author

You may have missed