बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 1392 हुई, 651 अप्रवासी मजदूर मिले पॉजिटिव

पटना (संतोष कुमार)। लॉकडाउन में देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों के बिहार आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 8337 सैंपल में से 651 अप्रवासी मजदूरों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि 3463 मजदूरों का टेस्ट पेंडिंग है। वहीं अभी मिले 29 नये कोरोना मरीजों के बाद कुल आंकड़ा बढ़कर 1392 हो गई है। वहीं बिहार में कोरोना से 9वीं मौत हुई है। पटना के एनएमसीएच में वैशाली निवासी एक महिला कोरोना से जंग हार गई है। वे लंग कैंसर से पीड़ित थी।

सोमवार को बिहार में पहले 6, फिर 37 और अब 29 नये मरीज मिलने के बाद 72 मामला सामने आ चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नवादा 01, बेगूसराय 14, नालंदा 05, पूर्णिया 01, मुंगेर 07 और गोपालगंज में 31 कोरोना के मरीज पाए गए हैं। इसके पूर्व 36 नए मरीज मिले थे। जिसमें 8 बांका, 11 खगड़िया, 3 सुपौल, 3 सहरसा, 2 किशनगंज, 2 जमुई, 2 मधेपुरा, 1 पूर्णिया, 1 कटिहार, 1 बेगूसराय, 1 पटना, 1 मुंगेर के थे। जिसके बाद यह संख्या 1320 हो गई थी।
स्वास्थ विभाग ने बताया है कि देश के विभिन्न राज्यों से लौटे लगभग 11800 प्रवासी मजदूरों का सैंपल कलेक्ट किया गया, इनमें 8337 सैंपलों की टेस्ट की गई, जिसमें 651 अप्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 7646 अप्रवासी मजदूरों का सैंपल नेगेटिव आया है। वहीं 3463 मजदूरों का सैंपल टेस्ट होना बाकी है। इन अप्रवासी मजदूरों में सबसे अधिक गुजरात 2609, महाराष्ट्र 2034 और दिल्ली 1362 से लौटे अप्रवासी मजदूरों का सैंपल लिया गया। गुजरात से आए अप्रवासी मजदूरों में 139, महाराष्ट्र से आए मजदूरों में 141 और दिल्ली के 218 मजदूर में कोरोना की पुष्टि हुई है।

बता दें बीते शनिवार को कोरोना के 142 नए कोरोना मरीज मिले थे। वहीं कोरोना से अब तक 499 मरीजों ने जंग जीत ली है, जबकि 9 मरीजों की मौत हो चुकी है।

About Post Author

You may have missed