September 22, 2026

बाढ़ : बोरे में बंद युवती की सिर कटी लाश बरामद, सनसनी

बाढ़। पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के जेल रोड में उस समय सनसनी मच गई, जब गंगा किनारे बोरे में बंद एक युवती की लाश मिली। शव को बरामद करने के साथ पुलिस छानबीन में जुट गई है। आसपास के थानों से पता लगाया जा रहा है कि हाल के दिनों में किसी युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है या नहीं।
बाढ़ थाना क्षेत्र के जेल रोड में एक युवती की सिर कटी लाश एक बंद बोरे से बरामद होने की सूचना मिलते ही बाढ़ एएसपी अंबरीश राहुल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जब बंद बोरे को खोला गया तो उसमें युवती की सिर कटी लाश थी। बाढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लाश का सिर नहीं होने के कारण पुलिस के लिए शव की शिनाख्त करना बड़ी मुश्किल प्रतीत हो रही है।

You may have missed