बाढ़ जिला जदयू किसान प्रकोष्ठ का विस्तार, नीतीश को पुन: सीएम बनाने का लिया संकल्प

बाढ़। बाढ़ जिला जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं बाढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार ने प्रदेश एवं जिला कमेटी का विस्तार करते हुए बाढ़ के बेढ़ना निवासी राम बहादुर शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, अर्जुन प्रसाद सिंह कुशवाहा को प्रदेश सचिव और सुरेश प्रसाद सिंह को प्रदेश संगठन सचिव मनोनीत किया है। इसके अलावे ललितपुर अगवानपुर निवासी अमीरका सिंह को बाढ़ संगठन जिला उपाध्यक्ष, दिनेश आजाद को बेलछी प्रखंड किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष और ठाकुर मृत्युंजय नारायण सिंह को पंडारक प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन शर्मा ने की। इस दौरान मनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रो. देवेंद्र प्रसाद यादव, कृष्ण मुरारी सिंह, नगीना प्रसाद गुप्ता, संजय यादव, अमलेश कुमार चंद्रवंशी, विकास कुमार, रमाकांत सिंह, प्रदीप पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर अभिनंदन किया। इस दौरान मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बाढ़ विधानसभा सीट जदयू को अपने पास रखने का आग्रह किया तथा नीतीश कुमार में अपना विश्वास जताते हुए एक बार पुन: बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

About Post Author

You may have missed