फतुहा : विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, बेटी का शव देख आक्रोशित हो उठे परिजन, की तोड़फोड़

फतुहा। शुक्रवार सुबह पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के रुकुनपुर गांव में एक 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर विवाहिता के परिजन उसके ससुराल पहुंचे तथा शव को देखकर आक्रोशित हो उठे तथा मृत विवाहिता के ससुराली परिजनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए उसके घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को देखते ही ससुराली परिजन घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, शव उसके घर के बरामदे में रखा हुआ था। गले पर रस्सी के दाग उभरे हुए थे। सिर में पीछे की ओर चोट के निशान थे तथा विवाहिता के पीठ पर भी मारपीट के निशान उभरे हुए थे। वहीं जब विवाहिता के ससुराली परिजन से संपर्क किया गया तो उनलोगों ने बताया कि विवाहिता ने अपने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। साथ ही विवाहिता के परिजनों पर घर में तोड़फोड़ करते हुए घर से जेवरात व नकदी लूट लिए जाने का भी आरोप लगाया है। विवाहिता की पहचान रुकुनपुर गांव निवासी संतोष यादव की पत्नी स्वाती देवी उर्फ झुनकी के रुप में हुई है। विवाहिता की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। इस शादी से विवाहिता को एक पुत्र भी है। ग्रामीणों की माने तो विवाहिता का बीते रात्रि घरेलू विवाद को लेकर पति के साथ मारपीट हुई थी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि विवाहिता की मौत कैसे हुई है, वैसे विवाहिता के परिजन ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराया है।

ठंड लगने से युवक की मौत, प्रशासन ने नहीं की पुष्टि
फतुहा। शुक्रवार को प्रखंड के सुडीहा गांव में एक 40 वर्षीय युवक की मौत ठंड लगने से हो गयी है। मृतक की पहचान गांव के ही मधु मांझी के रुप में हुई है। वैसे किसी प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा इस बात की पुष्टि नहीं की गयी है लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि मधु मांझी की मौत ठंड लगने से हुई है। जिसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को भी दे दी गई है।

About Post Author

You may have missed