पालीगंज अनुमंडल अस्पताल में 50 महिलाओं को किया गया सम्मानित, 210 महिलाओं को लगाया गया कोविड का टीका

पालीगंज। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पालीगंज अनुमंडल अस्पताल में 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहीं 210 महिलाओं को कोविड 19 का टीका लगाया गया।


जानकारी के अनुसार पालीगंज अनुमंडल अस्पताल में पीएचसी की ओर से सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही इस अवसर पर 210 महिलाओं को कोविड 19 का टीका लगाया गया। आयोजित समारोह में स्वास्थ्य कर्मियों, आशा, जीविका दीदियों, महिला कांस्टेबल व प्रखंड कर्मियों सहित कुल 50 महिलाओं को उनके सराहनीय व अच्छे कार्यो के लिए मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पालीगंज के अपर एसडीओ राकेश कुमार ने सम्मानित किया। मौके पर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रविशंकर रत्नाकर ने बताया कि राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण अभियान चला रही है। जिसके तहत महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। महिलाएं अब सशक्त होकर विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर रही है। मौके पर उपाधीक्षक मीना कुमारी, प्रेम कुमार, डॉ. उमा शंकर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed