पटना में वन विभाग का छापा : बाज, चील व कछुआ बरामद, चार गिरफ्तार

पटना। वन विभाग किसी वन्य जीव का व्यापार को लेकर सजग हो गई है। राजधानी में वन्य जीवों का व्यापार करने की गुप्त सूचना मिलने के बाद वन विभाग द्वारा की गई छापेमारी में 40 कछुआ, एक चील एवं चार बाज बरामद किए गए हैं। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार का विभाग ने जेल भेज दिया है। पटना वन प्रमंडल के डीएफओ रुचि सिंह का कहना है कि किसी वन्य जीव का व्यापार करना गैर कानूनी है। इसके लिए राजधानी में छापेमारी अभियान चलाई जा रही है।
चील एवं बाज का पंख भी दिए गए थे काट
छापेमारी के दौरान मछुआटोली से 33 कछुआ बरामद किए गए। इसके अलावा सात कछुआ इंद्रपुरी से बरामद किए गए। छापेमारी के दौरान एक चील एवं चार बाज भी बरामद किए गए। इन वन्य जीवों को व्यापार करना एवं घर में रखना अवैध है। चील एवं बाज का पंख काट दिया गया है ताकि वे उड़ नहीं पाएं। चील व बाज को उड़ने लायक पंख आने में कम से कम चार माह का समय लगेगा। तब तक वन विभाग इन्हें सुरक्षित जगहों पर रखेगा।
जारी रहेगी छापेमारी
डीएफओ रुचि सिंह के अनुसार, वन्य जीवों के खिलाफ छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। राजधानी में किसी भी वन्य प्राणी को घर में रखने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। कुछ लोगों से सूचना मिली थी कि राजधानी में कछुआ, चील एवं बाज का अवैध व्यापार किया जा रहा है। उसके बाद छापेमारी कर वन्य जीवों को पकड़ा गया। इस मामले में व्यापार करने वाले चार लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया गया। मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी। वन्य जीवों के खिलाफ अभियान तेज करने की प्रक्रिया चल रही है।

About Post Author

You may have missed