August 27, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 8 लोगों की मौत, 11 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में मंगलवार को 8 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजों में 11 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में सहरसा के 46 वर्षीय सुमन कुमार सदा, नालंदा के 62 वर्षीय अयोध्या प्रसाद, सारण के 53 वर्षीय रामाशंकर प्रसाद यादव, पटना के 72 वर्षीय हर्षदेव चौधरी, वैशाली के 50 वर्षीय रामजी महतो, गर्दनीबाग के 80 वर्षीय कन्हैया लाल, सारण के 70 वर्षीय कविराज विश्वनाथ सिंह जबकि दरभंगा की 66 वर्षीय जीनत आरा की मौत हो गयी है। वहीं मंगलवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 11 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें पटना, जमुई, पूर्वी चपांरण, गया के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 11 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed