नवादा : दहेज में बुलेट और सोने की चेन नहीं मिली तो ससुरालियों ने विवाहिता की गला दबाकर कर दी हत्या

नवादा। बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के दुधैली गांव में दहेज दानवों ने एक विवाहिता की जान ले ली है। घटना की सूचना मिलते ही अकबरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


बताया जा रहा है कि शेखपुरा जिले के करकी निवासी मृतका सोनी कुमारी उर्फ गुड़िया की शादी नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के दुधैली निवासी वाल्मीकि सिंह के पुत्र ललित रंजन के साथ 2010 में हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। गुड़िया के पिता ने वर पक्ष को औकात से अधिक दान दहेज दी थी। बावजूद ससुराल वालों द्वारा दहेज में एक बुलेट बाइक और सोने के चेन की मांग कर गुड़िया को प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके बाद ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आकर गुड़िया ने अपने मायके शेखपुरा में महिला हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी, जहां कुछ महीने पहले ही पति-पत्नी दोनों के बीच सुलह कराकर साथ रहने की हिदायत दिया गया था। लेकिन पुन: ससुराल वालों द्वारा गुड़िया को प्रताड़ित किया जाने लगा और अंतत: बीते बुधवार को दहेजलोभियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। कहा यह भी जा रहा है कि मृतका की दो लड़की है, लेकिन लड़के की चाह रखने वाले पति उसे और प्रताड़ित करने लगा। इस मामले में पति सहित चार लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़ फरार हो गए। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

About Post Author

You may have missed