September 12, 2026

PATNA : दुलहिन बाजार में दलित बच्ची के साथ छेड़खानी की कोशिश, प्राथमिकी दर्ज

दुलहिन बाजार। पटना के दुलहिन बाजार थाना क्षेत्र के दिहुली गांव से बाहर बधार में दलित बच्ची के साथ शनिवार को एक युवक ने छेड़छाड़ करने की कोशिश किया।
प्राप्त सूचना के अनुसार, दुलहिन बाजार के दिहुली दलित टोला की दलित बच्ची गांव से बाहर खेत में पशुओं के लिए घांस काटने गयी थी। जहां उसी गांव के लाला यादव अपने साथियों के साथ आ धमका व बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करने लगा। यह देख बच्ची ने किसी तरह भागकर अपनी इज्जत बचाई व घर पहुंची। जहां बच्ची ने सारी बातें अपने परिजनों को बताई तो परिजनों ने बच्ची को साथ लेकर थाने पहुंचा। वहीं पीड़ित ने लाला यादव के अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में दुलहिन बाजार थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के बाद मामले की जांच किया जा रहा है।

You may have missed