जिप सदस्य शबाना आजमी अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत

भाजपा की मजबूती और समाज सेवा ही मेरा लक्ष्य : शबाना


भागलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के निर्देशानुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मो. तुफेल कादरी ने रंगरा प्रखंड की जिला परिषद सदस्या शबाना आजमी को अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया है।
इस मनोनयन पर शबाना आजमी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो दायित्व मुझे दिया है, उसका वह पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती और समाज सेवा ही उनका मुख्य लक्ष्य है और अपने सेवा और स्वभाव से वे कभी किसी को किसी प्रकार की तकलीफ देना नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के दायित्व का निर्वहन करती हुई समाज के अंतिम पायदान के लोगों तक मदद पहुंचाने का काम अनवरत जारी रखेंगी। उनके मनोनयन पर भाजपा नवगछिया जिला अध्यक्ष विनोद मंडल, सरफराज हुसैन, रामनारायण, परवेज आलम, इंदु भूषण झा, आरके महतो, संजय मंडल, संदीप गुप्ता, प्रिंस कुशवाहा, अमरजीत सिंह, कुमार मंगलम, प्राणिक बाजपेई, दीपक भगत, सुनील कुमार सिंह, कुमकुम देवी, अजय सिंह कुशवाहा, जयंत, नईम, शमशेर, रोशन सिंह, सोनी, मोनी सिंह, लालू ठाकुर,मोहम्मद शाहनवाज हसन, गौरव गुप्ता,विन्नी शर्मा, सोनू सरकार, आदित्य कुमार, ठाकुर राजकमल राज, गौरव कुमार मिश्रा, अवसर आलम, मोहम्मद फैजल, संजय बाबा, राजेश पासवान, कृष्णा सिंह, मो. शब्बीर आलम, श्रद्धा भारती के अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ लालू शर्मा, उमेश साहा, संजय कुमार, अरुण कसेरा, मीरा झा, उलूपी झा, कुमार गौरव आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रकट की।

About Post Author

You may have missed