ग्रामीण क्षेत्र के हुनरमंद बेटियों को प्रशिक्षण जरुरी : ई. कमलेश

मास्क बनाकर कोरोना संकट में लड़कियां बन रही आत्मनिर्भर


फुलवारी शरीफ। युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव सह एकलव्य युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. कमलेश ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लड़कियों में काफी हुनर है, जिसे सशक्त व समृद्ध बनाने हेतु प्रशिक्षण बहुत ही जरूरी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने मधुबनी जिला के हरलाखी प्रखंड स्थित हरने गांव की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु एक सिलाई मशीन मदद स्वरूप प्रदान किया। उन्होंने बतया की यहां ग्रामीण क्षेत्र में सिलाई-कटाई पेंटिंग प्रशिक्षण केंद्र के संस्थापक प्रमोद कुमार मंडल के द्वारा कई वर्षों से किया जा रहा है। इस कोरोना काल में चाहे बात मास्क बनाने की हो या पेंटिंग की हो, सभी तरह का कार्य यहां पर कुशलतापूर्वक गांव गरीब की बेटियों के द्वारा किया जा रहा है।
वहीं क्लब के उपाध्यक्ष ललन कुमार दीक्षित ने कहा कि इंजीनियर कमलेश के द्वारा जिले में समय-समय पर जब आपदा आती है तो इनके द्वारा राहत सामग्री तथा आर्थिक मदद अभियान चलाकर की जाती है, जिसे समाज में आज काफी सराहा जा रहा है। सचिव मनोज चौधरी ने बताया कि हमारे संस्था के द्वारा समाज के सभी वर्गों को समय-समय पर सहायता किया जा रहा है। साथ में महामंत्री ओंकारनाथ सुमन ,निरंजन कुमार और रामविलास मंडल भी उपस्थित थे।

About Post Author

You may have missed