कबीर वाणी से समाज में फैलेगी समरसता : भूपेंद्र यादव

फतुहा। कबीर वाणी से ही समाज में समरसता बढ़ेगी। जब समाज में समरसता आएगी तो समाज की कई कुरीतियों का सफाया हो जाएगा। यह बातें शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कही। मौका था दरियापुर स्थित कबीर मठ में सद्गुरु कबीर परिनिर्वाण के 503वां महोत्सव का। उन्होंने महोत्सव को संबोधित करते हुए बताया कि कबीर का संदेश समाज के लिए जरुरी है। कबीर के आदर्श से ही समाज में लोगों के बीच बढ़ रही दूरियों को कम किया जा सकता है। उन्होंने कबीर के अनुयायियों से कबीर वाणी को प्रचारित व प्रसारित करने की अपील की।
वहीं परिनिर्वाण महोत्सव में आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सासंद रामकृपाल यादव ने बताया कि कबीर वाणी हम सभी के लिए आदर्श व प्रेरणास्रोत है। उन्होंने फतुहा कबीर मठ को गौरवान्वित बनाने का हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके पहले परिनिर्वाण के अवसर पर भजन कीर्तन व हवन के साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया।
परिनिर्वाण महोत्सव की अध्यक्षता महंत ब्रजेश मुनी ने किया तथा मंच का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अरुण पांडे ने की। मौके पर बख्तियारपुर के पूर्व भाजपा विधायक रणविजय सिंह, राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश राय, फतुहा विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी सत्येन्द्र सिंह, विवेक मुनि, मुन्ना सिंह, शोभा देवी, अनामिका अग्रवाल, सुनील वर्मा, अमरेश सिंह, किरण गुप्ता, वरुण सिंह, संजीव कुमार यादव समेत पटना सिटी गुरुदारा प्रबंधक कमिटी के महेंद्र पाल सिंह ढिल्लो मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed