PATNA : अधेड़ को प्रेमिका से था मोहब्बत और रच डाली खूनी साजिश

ससुराल में रह रहे अधेड़ की प्रेमिका के घर हत्या, शव मिला प्रेमिका के घर के पास


फतुहा। ससुराल में रह रहे अधेड़ की बदमाशों ने उसके प्रेमिका के घर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। यह घटना पटना जिला के फतुहा थाना क्षेत्र के नत्थुपुर गांव की है। जहां दोपहर को प्रेमिका के घर के पास ही एक गली से अधेड़ का शव बरामद हुई है। मृतक के शरीर पर तथा मुंह पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। हालांकि यह घटना रविवार रात की ही है लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब उसका शव दोपहर में प्रेमिका के घर के पास ही एक गली से बरामद हुआ। मृतक रायपुरा निवासी 50 वर्षीय सागर गोप बताया जाता है, जो 20 वर्ष पहले पत्नी के देहांत हो जाने के बाद अपने ससुराल नत्थुपुर गांव में रह रहा था। घटना की जानकारी होते ही एएसपी मनीष कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष मनीष कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना की जांच की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है।
इस बाबत बताया जाता है कि मृतक सागर गोप का ससुराली गांव के ही दूसरे टोला की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला का पति पंजाब में रहने के कारण वह प्रेमिका के घर आया-जाया करता था। इधर कुछ वर्षों से मृतक प्रेमिका के घर में ही रह रहा था तथा अपनी ससुराल छोड़ दिया था। पुलिस की माने तो प्रथम दृष्टया हत्या का कारण अवैध संबंध ही प्रतीत होता है। पुलिस के अनुसार, मृतक का प्रेमिका के घर रहने से उसके परिजन व बच्चे अक्सर नाराज चल रहे थे। प्रेमिका के घर के आंगन में भी खून के धब्बे पाए गए हैं हालांकि आंगन को पानी से धोया गया था। इतना ही नहीं, पुलिस ने घर के बाहर लगे एक चौकी पर भी खून के धब्बे पाया है। हालांकि महिला अपने आप को निर्दोष बताते हुए किसी और की साजिश बतायी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इधर कुछ दिनों से मृतक के साथ महिला का खटपट भी चल रहा था। मृतक गांव में कुछ जमीन भी खरीद रखा था तथा ससुराल से भी कुछ जमीन प्राप्त हुए थे। एएसपी मनीष कुमार सिन्हा व थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने संयुक्त रुप से बताया कि हत्या के स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा रहा है ताकि यह पता चल सके कि यह हत्या अवैध संबंध का परिणाम है या महिला को फंसाने के लिए किसी ने साजिश रची है। उनके अनुसार घटनास्थल से साक्ष्यों को इकठ्ठा किया जा रहा है। वैसे पुलिस ने महिला व तीन अन्य को पूछताछ के लिए थाना ले आयी है।

About Post Author

You may have missed