August 12, 2026

नशा का कारोबार करने वाले 2 युवक गिरफ्तार, मौके से 7 किलो गांजा व 67 पुड़िया स्मैक बरामद

पटना। बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशे का कारोबार फलता-फूलता नजर आ रहा है। ऐसे में सूखे नशे के व्यपारी का सॉफ्ट टारगेट स्कूली छात्र व कॉलेज में पढ़ने वाले युवा बनते हैं। वही इस कड़ी में कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने दो ड्रग पैडलरो की गिरफ्तारी की है। वही गिरफ्तार दोनों आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, साढ़े 7 किलोग्राम गांजा व स्मैक की दर्जनों पुड़िया और कैश बरामद हुआ है। वही इस पूरे मामले की पटना पूर्वी SP संदीप सिंह ने बताया कि रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा में रहने वाले मनोज कुमार और सूरज कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। वही ड्रग पैडलरो के पास से भारी मात्रा साढ़े 7 किलो गांजा की खेप व 67 पुड़िया स्मैक, अवैध शराब देशी कट्टा और कैश बरामद हुआ है। पूर्वी एसपी ने कहा कि ड्रग पैडलरों के पूरे नेक्सस को खंगाला जा रहा है। गिरफ्तार मनोज के पिता भी आरा से एनडीपीएस मामले में जेल जा चुके है। ऐसे में इसके पूरे तार को खंगाला जा रहा है। पटना पुलिस की अभिवावको से अपील है की ऐसी किसी गतिविधि की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थानों को देकर युवाओं के भविष्य को आधार में जाने से बचाएं। वहीं पटना पुलिस ने हाल के दिनों में सूखे नशे पर करवाई करते बड़ी कामयाबी हासिल की है।

You may have missed