सहरसा सदर अस्पताल परिसर में युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हडकंप

सहरसा। बिहार के सहरसा सदर अस्पताल परिसर में 21 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया गया कि युवक गुरुवार की अहले सुबह शौच के लिए घर से निकला था। परिसर में ही बाइक से आए बदमाशों ने सीने में गोली मार दी। मृतक की पहचान मनोज मल्लिक के बेटे ऋषभ कुमार मल्लिक के रूप में हुई है। वह नगर निगम कार्यालय में सफाईकर्मी था। इधर, हत्या की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज तफ्तीश में जुट गई। पिता मनोज मल्लिक ने बताया कि मेरा बेटा बाथरूम के लिए 4 बजे सुबह घर से निकला था। उसी दौरान सदर अस्पताल परिसर में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह साढ़े 5 बजे हमको जानकारी मिली कि बेटे का मर्डर हो गया है। उन्होंने ये भी बताया की सदर अस्पताल परिसर में ओपीडी के बगल में शव पड़ा हुआ था। एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मौके से एक देसी कट्टा, खोखा और एक मोबाइल भी मिला है। युवक सुबह तकरीबन सुबह 4 बजे घर से निकला था। पुलिस जांच कर रही है।

About Post Author