October 16, 2026

जहानाबाद : चुनावी रंजिश में हुई युवक की हत्या, इलाके में मचा हडकंप

जहानाबाद। बिहार में जहानाबाद जिले के परसबीघा थाना क्षेत्र के करौता गांव में बुधवार की देर शाम अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और मौक से फरार हो गये। इस घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतक की पहचान सौरभ कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैं की वह गांव में ही टहलने के लिए निकला था। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन परिजनों को डॉक्टरों की बात पर विश्वास नहीं हुआ ऐसे में वो जबरन बॉडी को इलाज के नाम पर पटना लेकर चले गए। इस दौरान पुलिस और मृतक के परिजनों के बीच नोकझोंक भी हुई।

वही घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय, नगर थानाध्यक्ष निखिल कुमार बड़ी संख्या पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को समझाने की खूब कोशिश की। लेकिन परिजन युवक को मृत मानने को तैयार नहीं थे। ऐसे में दोनों के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस के अनुसार मृतक का आपराधिक प्रवृत्ति का युवक था। उस पर शराब और जमीन कब्जे को लेकर कई मामले दर्ज थे। वही इस घटना के बाद जिले में गैंगवार की संभावना प्रबल हो गई है। जिसके बाद गावं के थाने की पुलिस ने गाव में सुरक्षा बढ़ा दी हैं।

You may have missed