दरभंगा : खूनी विवाद में युवक की हत्या, चाचा और चचेरे भाइयों ने ईंट-पत्थर से मौत के घाट उतरा

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में 35 साल के एक युवक की उसके चाचा और चचेरे भाइयों ने ईंट-पत्थर मारकर हत्या कर दी। चाचा का परिवार मृतक के घर के बगल में ही रहता है। उनके साथ परिवार का विवाद पहले से ही चल रहा था वहीं सुबह पानी बहाने को लेकर विवाद हो गया। इस खूनी विवाद में एक पक्ष के युवक की मौत हो गई। स्थानीयों के मुताबिक दोनों पक्षों में पहले भी मारपीट हो चुकी है। घटना के बाद एक पक्ष के आक्रोशित लोगों ने कमतौल में कदम चौक के पास जाले-बिठौली मुख्य सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मृतक पक्ष का कहना है इस विवाद को लेकर थाना में जानकार दी गई थी। लेकिन उन्होंने इसका समाधान निकालने का प्रयास नहीं किया।

ये है पूरा मामला

दरभंगा के जाले के ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत के रहने वाले महेश प्रसाद ठाकुर उर्फ भोला ठाकुर बालू, गिट्टी, सीमेंट का व्यवसाय करते हैं। भोला ठाकुर के दो बेटे हैं, एक राजीव रंजन ठाकुर और दूसरा चंदन। वहीं उनके भाई उमेश ठाकुर का घर बगल में ही है। कुछ महीने से उमेश ठाकुर और उनके परिवार वाले मवेशी को नहलाते हैं इस कारण सड़क पर कीचड़ हो जाता है। इस कारण दोनों पक्षों में झड़प भी हुई थी। इस बार विवाद में चाचा व चचेरे भाइयों ने अपने घर के महिलाओं के साथ मिलकर भोला ठाकुर के परिवार पर ईंट-पत्थर, डंडे से हमला कर दिया। इस खूनी विवाद में भोला ठाकुर के दूसरे बेटे चंदन की मौत हो गई। भोला ठाकुर ने बताया कि पानी को लेकर चल रहे विवाद के आड़ में उनके पुत्र की हत्या की गई है। लेकिन हत्या का कारण कुछ और भी हो सकता है। मृतक 35 वर्षीय चंदन कुमार की दो बेटियां हैं। वहीं पुलिस का कहना है इस हत्या में सभी शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के समझाने पर कराया पोस्टमार्टम

मामला बिगड़ता देख अंचलाधिकारी राकेश कुमार और जाले थानाध्यक्ष यशोदा नंद पांडे भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामले को शांत करने का प्रयास किया। परिजनों की मांग पर डीएसपी केएन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। सख्त कार्रवाई के लिए आश्वासन दिए जाने के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावर पक्ष के दो महिला के साथ चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

About Post Author

You may have missed