PATNA : होली की पूर्व संध्या पर नौबतपुर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस
पटना। राजधानी पटना में होली से एक दिन पहले खून की होली खेली गयी। बता दे की मंगलवार की रात बेखौफ अपराधियों ने युवक को घेरकर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। वही मृतक की पहचान लाल बिहारी पासवान के 21 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में की गयी है। वही इस वारदात के बाद गांव में सनसनी फैली हुई है। वही यह पूरी घटना नौबतपुर थाने के पल्टू छितनी गांव की है। मिली जानकरी के अनुसार मृतक रोशन पासवान चौमिन का दुकान चलाकर अपने परिवार को पालन-पोषण किया करता था। वही मंगलवार को रोशन पासवान को गांव के 2 लड़के से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर अपराधियों ने मंगलवार की रात छितनी भारतीय स्टेट बैंक के पास रोशन को घेरकर गोली मार दी। गोली लगने से घायल रोशन को परिजन घायल अवस्था में इलाज के लिए बिहटा ले गए। लेकिन उसकी मौत हो गयी। वारदात की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। वही नौबतपुर थानेदार रफीकुर रहमान का दावा है कि अपराधियों की पहचान कर ली गयी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।