बेतिया में नाबालिग के साथ दुष्कर्म : खेत में शौच करने गई लड़की के साथ युवक ने किया रेप, मां ने थाने में दर्ज कराई FIR, आरोपी गिरफ्तार 

बेतिया। बिहार के बेतिया के नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की रेप हुआ है। वही घटना गुरुवार की दोपहर की है। बता दे की लड़की की मां ने घर के शौचालय में ताला जड़ दिया था और खेत में काम करने चली गई थी। वही इसके बाद लड़की बांस के खेत में शौच करने गई थी। तभी गांव का एक युवक आया। लड़की ने भागने की कोशिश की लेकिन युवक ने उसे पकड़ लिया और रेप करने लगा। वही लड़की ने शोर मचाया तो खेत में काम कर रहा उसका ममेरा भाई दौड़कर उसे बचाने गया। वही उसे आते देख दरिंदा फरार हो गया। वही घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। वही इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। बता दे की लड़की की हालत ठीक है। वही प्रभारी थानाध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि लड़की का मेडिकल करवाई गई है। वही आरोपी युवक को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वही इधर घटना के बारे में लड़की की मां ने थाने में FIR दर्ज कराई है। वही दर्ज FIR में उसने बताया है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री गांव से पुरब बांस के खेत में शौच करने गई थी। वहीं पर गांव का ही रवि कुमार पहले से घात लगाए बैठा था। वही जैसे ही नाबालिग वहां पहुंची आरोपी ने उसे पकड़ लिया और पटककर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

वही इस दौरान पीड़ित द्वारा चिखने चिल्लाने पर उसका ममेरा भाई दौड़ कर गया तो आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। जिसके बाद उसकी पुत्री ने सारी घटना की बात उसे बताई। वहीं पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके घर में शौचालय है। उसकी मां शौचालय में ताला बंद कर सरेह में किसी काम से गईं थी। दरअसल, शौचालय दरवाजे पर बना हुआ है। इस वजह से बाहरी लोग भी उसका उपयोग करने लगते हैं। इसलिए लड़की की मां खेत जाते वक्त उसका ताला लॉक कर देती है। वही इसके बाद लड़की को मजबूरन शौच के लिए बांस-बाड़ी में जाना पड़ा। शिकारपुर थाना के SI सह केस के अनुसंधानक अजय कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है। वही पीड़ित लड़की का मेडिकल जांच और बयान के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

About Post Author

You may have missed