PATNA : संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग, कमरतोड़ महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी से लोग हैं आक्रोशित : उमेश सिंह कुशवाहा    

पटना। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुंचाना है और इसी को ध्यान में रखते हुए वे लगातार प्रयासरत हैं। वही उन्होंने कहा की माननीय मुख्यमंत्री जी आज तक अपने फैसले राज्य और बिहार के लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए ही लेते रहे हैं। यही कारण है कि उनके हर फैसले के साथ बिहार के सभी लोग खड़े रहते हैं और आज सम्पूर्ण राष्ट्र उनकी ओर आशा भरी दृष्टि से देख रहा है। संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग, कमरतोड़ महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, क्षेत्रीय दलों सहित तमाम विपक्ष को खत्म समाप्त करने की तिकड़म के विरुद्ध आज पुरे देश में भयंकर आक्रोश पनप रहा है। वही इसके विरुद्ध देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सात दलों के गठबंधन ने प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की राजनीति का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुंचाना है और वो शुरूआती दौर से यही कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी के नीति सिद्धांतों में विश्वास व्यक्त करते हुए बिहार के आम लोग उन्हें लगातार मौका देते रहे। वर्ष 2015 में महागठबंधन की सरकार बनने पर उन्होंने शराबबंदी और सात निश्चय योजना लागू करने जैसे 2 बड़े फैसले लिए। जिसने प्रदेश को एक अलग पहचान दी। वही माननीय मुख्यमंत्री जी भाजपा की अधिनायकवादी, अलोकतांत्रिक, जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध विपक्ष को एकजुट करने की मुहीम में लगे हैं। भाजपा देश में बढ़ते जनाक्रोश और देश के सर्वाधिक अनुभवी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के प्रयासों से डर गयी है।

About Post Author

You may have missed