योगी का शपथ ग्रहण आज : मंदिरों में पूजा का दौर शुरू, समर्थकों ने बुल्डोजर की उतारी आरती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद दोबारा सत्तासीन होने जा रही भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार का शपथ ग्रहण शुक्रवार की शाम चार बजे यहां भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा और योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले भाजपा के समर्थक बेहद उत्साहित हैं। इससे पहले भाजपा के समर्थकों ने वाराणसी, मथुरा और राज्य के अन्य हिस्सों में मंदिरों में पूजा अर्चना की। कई जगहों पर योगी के जबरा फैन बुल्डोजर की पूजा करते नजर आए। भाजपा के राज्य महासचिव गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि मंदिरों में पूजा अर्चना करने के बाद समर्थक योगी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए निकल गए हैं। इससे पहले भाजपा के समर्थकों ने वाराणसी, मथुरा और राज्य के अन्य हिस्सों में मंदिरों में पूजा अर्चना की। कई जगहों पर योगी के जबरा फैन बुल्डोजर की पूजा करते नजर आए। भाजपा के राज्य महासचिव गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि मंदिरों में पूजा अर्चना करने के बाद समर्थक योगी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए निकल गए हैं।

70 हजार कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में होगा शपथ ग्रहण समारोह

जानकारी के अनुसार, प्रदेश भाजपा महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत देश भर के गणमान्य मेहमानों के अलावा 70 हजार कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में मंदिरों में लोक कल्याण की कामना के साथ हवन पूजन करके कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह के लिए निकले हैं। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण का यह आयोजन राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। जिलों से मिल रही खबरों के अनुसार शपथ ग्रहण से पहले शुक्रवार की सुबह आठ से 9 बजे के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य भर के मंदिरों में जाकर लोक कल्‍याण के लिए पूजा अर्चना की। भाजपा के सांगठनिक 27 हजार शक्ति केंद्रों के स्‍तर पर कार्यकर्ताओं को पार्टी ने यह जिम्मेदारी सौंपी थी। वाराणसी के भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि वाराणसी के लगभग 2000 से अधिक पदाधिकारी लखनऊ में योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके लिए बसों और चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना हो गये।

समारोह में प्रदेश भर के सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रमुख नेताओं, लेखक, साहित्यकार, चिकित्सक,अभियंता और धार्मिक मठ-मंदिरों के साधु-संतों को भी आमंत्रित किया जाएगा। देश भर के प्रमुख साधु संतों को भी आमंत्रित किया गया है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि देश के कई प्रमुख उद्योगपति कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में संपन्न हुए 403 विधानसभा क्षेत्रों का चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने 255 और सहयोगी अपना दल ने 12 तथा निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) ने छह सीटों पर जीत हासिल की। पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। इसके 37 वर्ष पहले 1985 में नारायण दत्‍त तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और तिवारी ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

About Post Author

You may have missed