राष्ट्रपति चुनाव : यशवंत सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन, राहुल गांधी समेत कई विपक्षी दिग्गज रहे मौजूद

नई दिल्ली। विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नामांकन कर दिया है। इसे मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एनसीपी के लीडर शरद पवार समेत कई विपक्षी नेता उनके साथ मौजूद थे। यही नहीं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी और टीएमसी के सुधींद्र कुलकर्णी समेत कई अन्य विपक्षी नेता मौजूद थे। कांग्रेस के राज्यसभा में नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी इस मौके पर मौजूद थे। इसके अलावा आज सुबह ही यशवंत सिन्हा की उम्मीदवारी को समर्थन करने वाली तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी टीआरएस के नेता भी पहुंचे थे। जम्मू कश्मीर से फारूक अब्दुल्ला भी इस मौके पर समर्थन जाहिर करने पहुंचे थे। यशवंत सिन्हा सत्ताधारी एनडीए गठबंधन की ओर से उतारी गईं द्रौपदी मुर्मू को चुनौती देंगे।
द्रौपदी मुर्मू की जीत मानी जा रही तय
वही इस चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत काफी हद तक तय मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, एनडीए बहुमत के आंकड़े से थोड़ी ही दूर है, जबकि वाईएसआर कांग्रेस, बीजू जनता दल जैसी पार्टियों ने उनके समर्थन का ऐलान किया है। ऐसे में मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। वही विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर कई राउंड मंथन चला था और उसके बाद यशवंत सिन्हा के नाम पर मुहर लगी थी। हालांकि उन्हें लेकर मतभेद भी देखने को मिल रहे हैं और सीपीएम की बंगाल यूनिट ने उनके नाम का यह कहते हुए विरोध किया है कि वह भाजपा से जुड़े रहे हैं। उनके नाम पर फैसले से पहले विपक्षी दलों और ममता बनर्जी ने शरद पवार से उम्मीदवार बनने का आग्रह किया था, लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया था। उनके अलावा महात्मा गांधी के पौत्र ने भी इससे इनकार किया था। इसके चलते अंत में यशवंत सिन्हा के नाम पर ही सहमति बनी थी।
वही नामांकन दाखिल करने के बाद सिन्हा ने संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी और भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। बता दे की विपक्षी दलों ने सिन्हा को 21 जून को अपना साझा उम्मीदवार घोषित किया था। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने पिछले सप्ताह शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया था। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होना है। मतगणना 21 जुलाई को होगी।

About Post Author

You may have missed