PATNA : मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव एवं शीला मंडल ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं का किया समाधान
पटना। जदयू कार्यकर्ताओं से मिल उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण करने हेतु पार्टी द्वारा चल रहे इस कार्यक्रम में सप्ताह के दूसरे दिन प्रदेश कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव एवं शीला मंडल उपस्थित होकर पार्टी कार्यकर्ताओं के समस्याओं को सुन उचित कार्रवाई करते हुये उनके समस्याओं का समाधान किया।
इस क्रम में मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं का ऊर्जा तथा योजना एवं विकास विभाग से संबंधित मामलों के साथ ही अन्य मामलों का त्वरित निपटारा किया गया। वहीं मंत्री शीला मंडल ने परिवहन विभाग से संबंधित कई मामलों का त्वरित निपटारा किया। ज्ञातव्य हो मंत्री मदन सहनी विभागीय कार्य से बिहार से बाहर रहने के कारण उक्त कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।