मुंगेर में मामूली से विवाद होने पर मजदूर को मारी गोली, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिलें में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर गांव के धोताल महतो टोला में बुधवार की देर शाम विवाद में किसी बात को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हो गया। आक्रोशित युवक ने 45 वर्षीय रंजीत कुमार को गोली मार दी। परिजनों ने गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया। घायल के परिजनों ने गांव के ही छैला महतो पर गोली मारने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा कि टीकारामपुर धोताल महतो टोला निवासी रंजीत कुमार एवं आदर्श ग्राम टीकारामपुर निवासी छेला  दोनों साथ ही ईंट भट्ठा में मजदूर का काम करता है।

बुधवार की शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और मारपीट भी हुई थी। मामला शांत हो गया था। विवाद के आधे घंटे बाद छेला उसके घर पहुंचा और उसे गोली मार दिया।गोली उसके सीने में लगी और वह वहीं पर गिर गया। छेला ने उस समय गोली मारी जब वह अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के पास बैठकर बात कर रहा था। गोली मारने के बाद जहां वह छैला भाग गया। वहीं गोली की आवाज सुन कर घर वाले दौड़ कर आये। ग्रामीणों के सहयोग से उसे परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां उसका प्राथमिकी उपचार किया गया। लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया।

About Post Author

You may have missed